हॉकी स्टॉर विवेक सागर को मिलेगा र्स्वोच्च विक्रम पुरस्कार

अभय छजलानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड खेलपथ संवाद भोपाल। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों के लिए गठित चयन समिति की अनुशंसा व प्रदेश की खेल तथा युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के अनुमोदन उपरांत राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। एक राय से हॉकी स्टॉर विवेक सागर को र्स्वोच्च विक्रम .......

जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ में मना नेशनल स्पोर्ट्स डे

हॉकी के जादूगर दद्दा ध्यानचंद की जीवन दर्शन पर हुई चर्चा खेलपथ संवाद झाबुआ। रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ (मध्य प्रदेश) में राष्ट्रीय खेल दिवस पर दद्दा ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई। हाल ही स्कूल का प्राचार्य पद सम्हालने वाली भावना सिल्के ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन प.......

गुजरात सरकार भाविना को देगी तीन करोड़

पैरालम्पिक की टेबल टेनिस में जीता रजत पदक  अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में रविवार को ऐतिहासिक रजत पदक जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को 3 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की। गुजरात के मेहसाणा जिले के सुंधिया गांव की रहने वाली भाविना ने रविवार को अपने पहले पैरालंपिक खेलों में चीन की विश्व की नंबर एक खिलाड़ी यिंग झोउ से 0-3 से हारकर रजत पदक हासिल किया।  वह दीपा मलिक (रियो पैरालंपिक, 2016) के.......

कुश्ती को गोद लेगी योगी सरकार

2032 तक पहलवानों को सुविधाएं देने का योगी आदित्यनाथ का फैसला खेलपथ संवाद लखनऊ। जिस तरह उड़ीसा सरकार ने हॉकी को गोद लिया है कुछ इसी तरह का काम उत्तर प्रदेश सरकार कुश्ती को गोद लेकर करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2032 ओलम्पिक तक पहलवानों को हर तरह की सुविधाएं देने की मंशा जताई है। प्रदेश सरकार की इस मदद से भारतीय कैडेट स्तर के पहलवानों को भी विदेशों में ट्रेनिंग दौरे मिल पाएंगे।  भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यू.......

राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रिंस ने बढ़ाया मथुरा का मान

ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं शिक्षा ही नहीं बल्कि अन्य गतिविधियों में भी बेजोड़ हैं। हाल ही आल इंडिया स्पोर्ट्स एकेडमी (अण्डर द मैनेजमेंट आफ कशीष फाउण्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट) के तत्वावधान में जामा एकेडमी के सहयोग से आयोजित प्रथम ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र प्रिंस सिंह न.......

बोट क्लब प्रयागराज और प्रशिक्षक त्रिभुवन निषाद का जवाब नहीं

सुबह-शाम यमुना में जलक्रीड़ा करते देखे जा सकते हैं युवा खेलपथ संवाद प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में कई ऐसी खेल शख्सियत हैं जिनका जीवन ही मानों खेलों के लिए बना है। ऐसी ही शख्सियत हैं बोट क्लब प्रयागराज के प्रशिक्षक त्रिभुवन निषाद। श्री निषाद के प्रयासों से सिर्फ प्रयागराज ही नहीं समूचे उत्तर प्रदेश में जलक्रीड़ा के क्षेत्र में अपना करिअर संव.......

एथलेटिक्स में सर्वाधिक 21,769 खिलाड़ियों का पंजीयन

टैलेंट सर्च में प्रदेश के 62 हजार 178 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन कराया रजिस्ट्रेशन खेलपथ संवाद भोपाल। टोक्यो ओलंपिक-2020 में सात पदक जीतने के बाद देश में खेलों में भागीदारी को लेकर उत्साह दोगुना हो गया है। मध्यप्रदेश में भी पूरा माहौल खेलमय हो गया है। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा स्कूल शिक्ष.......

पंजाब के 10 सरकारी स्कूल हॉकी ओलम्पियनों के नाम

सरकार की शानदार पहल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर लौटी भारतीय हॉकी टीम को लगातार सम्मानित किया जा रहा है। देशभर में विभिन्न राज्य सरकारें और संस्थाएं खिलाड़ियों को अलग-अलग तरीके से पुरस्कृत कर रही हैं। पंजाब सरकार की तरफ से अब खिलाड़ियों के सम्मान में एक नई पहल की गई है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि पंजाब सरकार ने 10 स्कूलों ने नाम बदलकर ओलम्पिक खिलाड़ियों के नाम पर कर दिया है।&n.......

स्टार हॉकी खिलाड़ी लालरेम्सियामी बनीं राज्य टीम की मुख्य कोच

मिजोरम की पहली ओलम्पियन है यह हॉकी बेटी नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित और पुरस्कृत करने का दौर जारी है। खिलाड़ियों को विभिन्न संस्थाओं के अलावा राज्य सरकारें भी सम्मान दे रही हैं। इसी कड़ी में मिजोरम सरकार ने भी अपने प्रदेश की महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार ने लालरेमसियामी को उनके ओलम्पिक प्रदर्शन के लिए समूह-ए पद की पेशकश की है।  भारतीय टीम की इस स्टार खिलाड़ी को मि.......

लखनऊ में खिलाड़ियों पर पैसे की बरसात

उत्तर प्रदेश सरकार ने किया टोक्यो के जांबाजों को सम्मानित खेलपथ संवाद लखनऊ। टोक्यो ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे पदक विजेता खिलाड़ियों पर गुरुवार को पैसे की बरसात हुई। नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू समेत सभी खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने एक कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में सम्मानित किया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। स.......